मेरठ, अप्रैल 19 -- परतापुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे नगर निगम के एक सफाईकर्मी पर चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आक्रोशित निगम कर्मचारियों ने थाने पर हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तक सफाई कार्य ठप करने की चेतावनी दी है। गगोल रोड स्थित गन्ना तौल केंद्र के पास हुई घटना में चार युवकों ने सफाईकर्मी को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित सचिन निवासी खेड़ा बलरामपुर ने परतापुर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार सुबह ड्यूटी के लिए गगोल रोड स्थित रैन बसेरा जा रहा था। यह भी पढ़ें- कार्रवाई न होने पर सफाई कार्य ठप करने की चेतावनी गांव के ही गुड्डू ने साथियों के साथ उसकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोपी उसे अधमरी हालत में छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही न...