सफाईकर्मी पर चाकू से हमला, लहूलुहान हालत में मिला
देवरिया, मई 25 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर के रेलवे ढाले के पास एक युवक खून से लथपथ मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सफाईकर्मी पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।हतवा निवासी सफाईकर्मी राजेश पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रविवार दोपहर वह रेलवे ढाला के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.