पीलीभीत, जून 25 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद के एक संविदा सफाईकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्राम नौगवा पकड़िया निवासी रामऔतार पुत्र मोतीराम ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मोहल्ला देशनगर गौड़ी निवासी गौरव यादव पिछले चार-पांच वर्षों से नगर पालिका परिषद पीलीभीत में संविदा सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत है, लेकिन अपना काम किसी अन्य व्यक्ति से कराता है। रामऔतार ने आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...