बाराबंकी, अप्रैल 12 -- सफदरगंज, संवाददाता। थाना व कस्बा सफदरगंज में एक निजी सफाईकर्मी ने रविवार दोपहर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सफदरगंज कस्बा निवासी पीर जान (65) पुत्र बेचू निजी सफाईकर्मी के रूप में काम करते थे। वह शनिवार को अपने परिवार के साथ बेटी की शादी की सालगिरह में मसौली गए थे। रविवार सुबह वह अपने बेटे अर्जुन के साथ वापस सफदरगंज स्थित अपने घर लौटे थे। दोपहर में बेटे अर्जुन के घर से जाने के बाद पीर जान ने घर के सामने लगे शहतूत के पेड़ से गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मृतक की पत्नी और परिजन गहरे सदमें में है। सफदरगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.