नई दिल्ली, फरवरी 19 -- यूपी के सीतापुर में विकास खंड महोली में प्रधानों के दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सफाईकर्मी ने अपने भाई का पीएम आवास से नाम कटवाने का आरोप लगा लगा प्रधान से गाली गलौज करने लगा। एक भाई का आवास कटने से नाराज सफाईकर्मी ने ग्राम प्रधान को गाली देते हुए चप्पल हाथ में लेकर दौड़ा लिया। लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया। इसपर प्रधानों ने विरोध जताते हुए ब्लॉक परिसर में धरना देते हुए नारेबाजी की। करीब चार घंटे चले हंगामे के बाद डीपीआरओ निरीश चंद्र साहू ने सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया। महोली के विकास खंड परिसर में गुरुवार को प्रधानों का दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित था। प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इस बीच पाल्हापुर मजरा महेवा निवासी सफाईकर्मी विश्वनाथ अंबेडकर वहां आ ध...