कन्नौज, जनवरी 23 -- तालग्राम, संवाददाता। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने वाले सफाई कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा की दिशा में नगर पंचायत तालग्राम ने सराहनीय पहल की है। शुक्रवार को नगर पंचायत परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में चेयरमैन मोहसिन खान व ईओ श्यामेन्द्र मोहन चौधरी ने समस्त सफाई कर्मचारियों को गर्म जैकेट, मास्क, दस्ताने और हेलमेट वितरित किए। इस मौके पर चेयरमैन मोहसिन खान ने कहा कि सफाईकर्मी नगर की स्वच्छता की असली पहचान हैं। विषम परिस्थितियों में भी वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा नगर पंचायत की प्राथमिकता है। अधिशासी अधिकारी श्यामेन्द्र मोहन चौधरी ने कहा कि सर्दी के मौसम में कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराकर उनके कार्य को सुरक्षित और सुचारू बनाया जा रहा है। समारोह म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.