देवघर, नवम्बर 19 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के डोमासी मोहल्ला निवासी नगर निगम के एक सफाई कर्मी के खाते से 44 हजार रुपए साइबर ठगों ने उड़ा लिए। घटना के बाबत पीड़ित सफाईकर्मी ने साइबर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में जिक्र किया है कि वह मोबाइल फोन चलाना नहीं जानता और उसके बैंक खाते में कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। इसके बावजूद उसके खाते से 44 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। यह भी स्पष्ट किया कि इस निकासी की कोई सूचना उसे या परिवार के किसी सदस्य को नहीं दी गई। सफाईकर्मी ने मामले की जांच के लिए बैंक का रुख किया। बैंक प्रबंधक ने बताया कि राशि फिंगरप्रिंट के माध्यम से ग्राहक सेवा केंद्र से निकाली गई है। इसने घटना की गंभीरता को और बढ़ा दी है क्योंकि सफाईकर्मी ने कहा कि उसने या परिवारजनों ने निकासी की अनुमति नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.