मथुरा, अगस्त 24 -- भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक में हाईवे पर सफाईकर्मी की दुर्घटना में मौत पर एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी और प्रशासन से 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि पीड़ित परिवार प्रदान करने की मांग की। कचहरी स्थित कैंप कार्यालय पर नत्थी लाल पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने केंन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के खिलाफ नीट पेपर से लेकर हर तरह के पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिये चलाये जा रहे छात्र-युवा आंदोलनों का समर्थन किया। जिले में लोकल कमेटी के स्तर पर प्रशिक्षण शिविर कोसीकलां में 6 सितम्बर, रिफाइनरी में 12 सितम्बर, शहर मथुरा में 13 सितम्बर और बलदेव क्षेत्र में 20 सितम्बर को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 'सरकारी शिक्षण संस्थानों की स्थिति बदहाल' बैठक में खाद पदार्थो...