नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- निखिल पाठक, पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में नगर निगम के सफाईकर्मी की खुदकुशी के मामले में स्थानीय पार्षद विजय कुमार को हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने मामले में मुख्य आरोपी पार्षद विजय को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने मामले में सामने आए 17 फोन कॉल, मृतक के मोबाइल से मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत और मोबाइल में मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग को अहम मानते हुए कहा कि जांच के शुरुआती चरण में आरोपी को गिरफ्तारी से संरक्षण देना उचित नहीं होगा। अदालत ने यह भी कहा कि पार्षद और मृतक सफाईकर्मी के बीच पद और प्रभाव का अंतर था। ऐसे में गवाहों को प्रभावित करने या सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने भी आरोपी की अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया था। जस्टिस मिन...