गौरीगंज, दिसम्बर 17 -- शुकुल बाजार,संवाददाता । विकासखण्ड की 54 ग्राम पंचायतों में 53 सफाई कर्मियों की तैनाती है। लेकिन ज्यादातर सफाई कर्मी अफसरों व प्रधानों की चाकरी कर रहे हैं। जिसके चलते गांव की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। गांवों के कूड़े के ढेर व बजबजाती नालियों से संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। गांवों की सफाई महज कागजों तक ही सीमित है। क्षेत्र के मवैया रहमतगढ़, किसनी, ऊंचगांव, नीमपुर, महोना, धनेशा राजपूत आदि गांवों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बजबजाती नालियां बीमारियों को आमंत्रण दे रही हैं। सूत्रों की मानें तो ब्लाक के जिम्मेदारों द्वारा सफाई कर्मियों से काम न करने के एवज में सुविधाशुल्क लिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि तैनात सफाईकर्मी केवल प्रधानों के निजी काम तक सीमित हैं। सफाई कर्मियों को गांव की सफाई व्यवस्था...