पलामू, जून 12 -- मेदिनीनगर। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में कार्यरत 70 से अधिक सफाईकर्मी शुक्रवार की सुबह में लंबित वेतन भुगतान के लिए आवेदन सौंपने सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के बाहर ही प्रधान लिपिक ने आवेदन प्राप्त कर उन्हें 20 जून तक वेतन भुगतान का आश्वासन देकर कार्य पर वापस भेजा। एमआरएमसीएच में कार्यरत सफाईकर्मियों के अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत कर्मियों का भी वेतन करीब 4 माह से लंबित है। एनएचएम कर्मी भी इस संबंध में जल्द ही सिविल सर्जन से मिलेंगे। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सफाईकर्मियों का वेतन भुगतान संबंधित कंपनी करता है। यह भी पढ़ें- डुमरांव अनुमंडल अस्पताल कुव्यवस्था का जिम्मेवार सीएस-नथुनी जिला को सरकार से अबतक आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है। इस कारण संबंधित कंपनी को भुग...