सफाईकर्मियों को मानक के अनुसार वेतन मिले : सरयू
जमशेदपुर, जुलाई 1 -- जमशेदपुर। विधायक सरयू राय ने सोनारी के कुंज नगर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और सफाईकर्मियों को निर्धारित वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 50 स्वीकृत सफाईकर्मियों के स्थान पर केवल 32 कर्मी कार्यरत मिले, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सफाईकर्मियों ने उन्हें पूरा वेतन नहीं मिलने तथा पीएफ और ईएसआई की कटौती की जानकारी नहीं होने की शिकायत की। राय ने बताया कि राज्य सरकार के 1 अप्रैल 2026 के अधिसूचना के अनुसार अकुशल मजदूरों को 491 रुपये प्रतिदिन मिलना चाहिए। उन्होंने जेएनएसी अधिकारियों से पीएफ और ईएसआई कटौती का विवरण उपलब्ध कराने तथा सभी पात्र कर्मियों को ईएसआई योजना से जोड़ने का निर्देश देने की बात कही। उन्होंने सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने और व्यवस्था में सुधार के लिए जेएनएसी से रिपोर्ट मांगी। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.