सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर बेहाल, 70 वार्डों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त
सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर, संवाददाता। नगर निगम की सफाई व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने महानगर की व्यवस्था पूरी तरह बिगाड़ दी है। सोमवार को शहर के प्रमुख बाजारों, कॉलोनियों, चौराहों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े के ढेर लग गए। नालियों की सफाई बंद होने से कई इलाकों में बदबू फैल गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच गंदगी बढ़ने से संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। नगर निगम के 70 वार्डों में कुल 1849 सफाई मित्र कार्यरत हैं। इनमें 259 स्थायी, 156 संविदाकर्मी और 1434 आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं। सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए, जिसके चलते नियमित कूड़ा उठान पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह से ही कई क्षेत्रों में सड़क किनारे कचरा जमा दिखाई दिया। बाजारों और रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.