सफाईकर्मियों की भर्ती में अनियमितता की शिकायत
मथुरा, सितम्बर 28 -- नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से जुलाई 2026 में नगर निगम में 540 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की गई है। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ वृंदावन के नगर अध्यक्ष छोटू चौहान ने नगर आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि सफाई कर्मचारियों के साक्षात्कार के बाद की गई भर्ती प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं बरती गईं। संघ का कहना है कि पूर्व में हुई भर्ती को नगर निगम बोर्ड की बैठक में स्वीकृति भी नहीं दिलाई गई। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि भर्ती प्रक्रिया में प्रभावशाली परिवारों को प्राथमिकता दिए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। संघ ने मांग की है कि जुलाई 2026 में हुई पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराते हुए उसे निरस्त किया जाए और बोर्ड की बैठक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.