गंगापार, मई 2 -- मांडा ब्लॉक के राजस्व गांवों की अपेक्षा सफाईकर्मियों की संख्या बेहद कम होने से क्षेत्र के गांवों में। साफसफाई की व्यवस्था बेहद खराब है। बजबजाती नालियों के चलते मच्छरों का भरमार होने से लोग तरह तरह के मच्छर जनित रोगों के शिकार हो रहे हैं। मांडा ब्लाक क्षेत्र में कुल 182 राजस्व गांव हैं। इन गांवों के लिए कुल 182 सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई थी। सफाईकर्मियों ने धीरे धीरे अपनी पसंद के ब्लाकों में अपना स्थानांतरण करवा लिया। इस समय कुल 124 सफाईकर्मी ही तैनात हैं। इन 124 सफाईकर्मियों में भी एक दर्जन से अधिक सफाईकर्मी विकास खंड कार्यालय से लेकर डीपीआरओ के कार्यालय से संबद्ध किये गये हैं। मांडा ब्लॉक के आबादी के नजरिए से लगभग 11 हजार मतदाताओं वाले मांडाखास ग्राम पंचायत के लिए केवल एक महिला सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं। मांडा ब्लॉक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.