बहराइच, मार्च 18 -- बहराइच,संवाददाता। रुपईडीहा नगर पंचायत में चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव का सीधा असर अब नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों पर साफ तौर पर पड़ने लगा है। इस आपसी विवाद की वजह से नगर की बुनियादी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। बुधवार को इसी तनाव की परिणति उस समय सामने आई जब दर्जन भर से अधिक सफाईकर्मी हाथों में झाड़ू लेकर सड़कों पर उतर आए और जोरदार नारेबाजी करते हुए खुलकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित सफाईकर्मियों ने रामलीला चौराहा, चकिया रोड चौराहा और सेंट्रल बैंक चौराहा पर पहले से एकत्र कूड़े को सड़क पर छितरा दिया, जिससे इन प्रमुख स्थानों पर गंदगी का अंबार लग गया। स्थिति इतनी बिगड़ी कि बाजार के दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठानों के आसपास इकट्ठा कूड़े को जलाना शुरू कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.