मोतिहारी, मई 23 -- आदापुर। प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत संविदा आधारित सफाई कर्मियों का पिछले आठ माह से मानदेय भुगतान नहीं होने से विद्यालयों की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मियों ने अब नियमित सफाई कार्य में रुचि कम कर दी है, जिससे कई विद्यालयों में गंदगी की समस्या बढ़ने लगी है। स्थिति यह है कि कुछ विद्यालयों में प्रधानाध्यापक स्वयं सफाई व्यवस्था संभालने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों के सफाई कर्मियों को एक हजार रुपये, मध्य विद्यालयों में पंद्रह सौ रुपये तथा माध्यमिक विद्यालयों में दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। बताया जाता है कि शौचालयों की संख्या के आधार पर भुगतान तय है। कई विद्यालयों में सफाई कर्मियों से शौचालय के साथ-साथ वर्ग कक्षों की सफाई भी कराई जाती ह...