बस्ती, मार्च 18 -- सल्टौआ। विकास खंड सल्टौआ के ग्राम पंचायत परसा खाल के कंथुई गांव निवासी कुंवर ब्रम्हदेव उपाध्याय ने डीएम और उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। दिए गए शिकायती-पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है,कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने कंथुई गांव में तैनात सफाईकर्मी को दो माह पहले किसी दूसरे ग्राम पंचायत में स्थानांतरित कर दिया। सफाईकर्मी के स्थानांतरण के बाद आज तक गांव में दूसरे सफाईकर्मी की तैनाती नहीं हुई। इस वजह से गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गांव में सफाई नहीं होने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...