सहारनपुर, जनवरी 27 -- नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल आठ समस्याएं सामने आईं। एक व्यक्ति ने अलग-अलग तीन समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिए, जिनमें से एक का नगरायुक्त द्वारा तत्काल निस्तारण कराया गया। नगरायुक्त शिपू गिरि ने लाईट व सीवर से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत समाधान के निर्देश दिए। वार्ड 63 राजपूत कॉलोनी के क्षेत्रवासियों की ओर से सफाई, बंद लाईट व सीवर सफाई संबंधी शिकायत पर मौके पर सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र भेजकर समस्या का समाधान कराया गया। इसके अलावा वार्ड 19 राधा विहार, वार्ड 6 वर्धमान कॉलोनी व वार्ड 68 मौहल्ला आली से लाईट, नाली व गटर सफाई की शिकायतें आईं। अतिक्रमण संबंधी मामलों में प्रवर्तन दल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में निगम के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.