बांदा, मार्च 2 -- बांदा, संवाददाता। होली पर्व पर 24 घंटे बिजली, जलापूर्ति व साफ-सफाई रहेगी। बिजली विभाग, जल संस्थान, जल निगम के साथ नगर पालिका प्रशासन व फायर विभाग ने तैयारियां की हैं। बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान न हो। फाल्ट होने पर उसे तत्काल सही किए जाने के लिए विभाग ने विशेष तैयारी की है। हर स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। ताकि कहीं ट्रांसफार्मर, जंफर कटने, फ्यूज उड़ने व तार में दिक्कत आए तो उसे तुरंत सूचित किया जा सके। रंगों का त्योहार होली पर चहुंओर उत्साह का माहौल है। गीत-संगीत का भी दौर चलता है। युवा डीजे पर बजते गीतों पर झूमते हैं। ऐसे में अगर बिजली आपूर्ति बंद हो जाए तो रंग में भंग पड़ सकता है। हालांकि होली पर दो दिन बिजली कटौती नहीं होगी। फिर भी अधिशासी अभियंता से लेकर एसडीओ, जेई सबने अपने नंबर जारी कर पीस कम...