सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की जमीनी हकीकत जाने उतरे अधिकारी
हाथरस, मार्च 25 -- हाथरस। डीएम के निर्देशन में शहर की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था की जमीनी हकीकत देखने के लिए जिले के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अभियान चलाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 12 बाला पट्टी व वार्ड नंबर 10 मथुरा रोठ पर दैनिक रूप से साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा था। वार्ड नंबर 11 दयानतपुर व वार्ड 18 वसुन्धरा में नाली की साफ सफाई ओम प्रकाश स्वच्छता एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा देखे जाने पर नाले पर गंदगी मिली। इस पर तुरंत सफाई कर्मचारियों से नाले की साफ सफाई कराई गई। वार्ड संख्या 27 लेबर कालोनी व वार्ड 34 नवल नगर में तैनात सफाई कर्मचारियों के माध्यम से महेन्द्र प्रताप सिंह कर निर्धारण अधिकारी द्वारा रैन बसेरा के पीछे पड़े कूड़े को उठाये जाने हेतु कर्मचारियों को निर्देशित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.