सफाई, पानी और बिजली व्यवस्था में समझौता नहीं : महापौर
देवघर, मई 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर निगम देवघर के महापौर रवि कुमार राउत द्वारा शुक्रवार को जसीडीह क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महापौर ने स्थानीय साफ-सफाई, बंद पड़े पोल के लाइटों और पेयजलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जसीडीह बाजार का भी भ्रमण किया। जहां जगह-जगह कचरे का ढेर और नालियों की स्थिति देख उन्होंने नाराजगी जताई।
सफाई व्यवस्था की जांच मौके पर महापौर ने सफाई पर्यवेक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कचरे का उठाव प्रतिदिन समय पर सुनिश्चित किया जाए। कहा कि कचरा उठाव में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था के साथ-साथ सड़कों पर पोल के लाइटों की भी जांच की। उन्होंने बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का आदेश बिजली विभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.