प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- चित्र-4कुंडा, संवाददाता। एक सफल शिक्षक बनने के लिए निरंतर सीखना, फोकस, अभ्यास, कल्पनाशीलता एवं अपने पेशे के प्रति जुनून तथा विद्यार्थियों के प्रति समर्पण आवश्यक है। यह बातें कृपालु महिला महाविद्यालय कुंडा में शनिवार को आयोजित फैकल्टी डेवलमेंट प्रोग्राम के तहत सेमिनार में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसओएमएस) के वरिष्ठ प्रो. नवल किशोर ने कही।सेमिनार का मुख्य विषय एक अच्छा शिक्षक कैसे बने पर व्याख्यान देते हुए प्रो. नवल किशोर ने अल्बर्ट आइंस्टीन गैलीलियो गैलिली, नेपोलियन बोनापार्ट जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों के व्यक्तित्व एवं विचारों के माध्यम से शिक्षकों को प्रेरित किया। नेपोलियन के विचारों को साझा करते हुए समझाया कि किसी भी व्यक्ति की सफलता उसकी शक्ति या संस...