सहरसा, फरवरी 2 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रमेश झा महिला महाविद्यालय, सहरसा में महामना रमेश बाबू की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. उषा सिंहा ने कहा कि स्वर्गीय रमेश बाबू एक सफल राजनीतिज्ञ, चिंतक एवं समाजसेवी थे। 80 के दशक में ही उन्होंने यह महसूस किया कि कोसी क्षेत्र की आधी आबादी हसीए पर है और उस वक्त महिला कॉलेज की स्थापना कर अपनी दूरदर्शिता का परिचय दिया। ऐसी सोच महान आत्मा वाले की ही हो सकती है। आज भी भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अंतर्गत एक मात्र रमेश झा महिला महाविद्यालय ही अंगीभूत महिला महाविद्यालय है। कार्यक्रम में प्रो.नीलेंद्र पांडे, डॉ. अभय कुमार डॉ. वरुण कुमार, डा. अनिता कुमारी, डा. प्रभा, डा. के. भारती, डा.पारुल वर्मा, डॉ. लवली, डॉ. संजीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, पी.के. बत्स, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.