सफल प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
चाईबासा, जून 13 -- जगन्नाथपुर। शुक्रवार को प्रखंड सभागार में सर्व शिक्षण जन सृजित सेवा संस्थान, भू-मापक की ओर से आयोजित अमीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर अंचल अधिकारी (सीओ) ऋषिदेव कमल के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों एवं प्रशिक्षकों ने कहा कि अमीन का कार्य भूमि मापन एवं राजस्व संबंधी कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और दक्षता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को उपयोगी और रोजगार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.