प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉ. आदित्य की मौत का कारण कुछ भी हो लेकिन ऐसी घटनाएं फिर न हो इसके लिए बुधवार को विभाग के सभागार में मनोवैज्ञानिक कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने रेजिडेंट डॉक्टरों से संवाद किया और तनाव व अवसाद से दूर रहने के उपाय बताए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने कहा कि डॉक्टरी का पेशा ऐसा है कि इसमें बिल्कुल तनाव मुक्त नहीं रह सकते। कोई व्यक्तिगत समस्या है तो उसे बेहिचक अपने सीनियर व फैकल्टी से शेयर करना चाहिए। डॉक्टर समाज के सामान्य व्यक्ति नहीं होते। सफल डॉक्टर कभी थकते नहीं, न तनाव में रहते हैं। प्राचार्य ने कहा कि सभी विभाग के फैकेल्टी की संयुक्त कमेटी बनाई जाएगी, जिससे रेजिडेंट डॉक्टर अपने मन की बात साझा कर सकें।मुख्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.