मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- मिर्जापुर। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिण परिसर बरकछा स्थित व्याख्या संकुल में बुधवार को पोषण (नर्चरिंग) लाइफ स्किल्स सेल की ओर से छात्र जीवन में अनुशासन का महत्व विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अमेरिकी वायु सेना के रिटायर्ड अधिकारी रॉबर्ट गोर्मन रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए सैन्य जीवन के अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि अनुशासन न केवल सीमाओं की रक्षा के लिए, बल्कि एक सफल छात्र जीवन के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने निरंतरता बनाए रखने के व्यावहारिक तरीके बताए। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि छोटे-छोटे अनुशासित कदम भविष्य में बड़ी सफलता की नींव रखते हैं। इस अवसर पर विभिन्न संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजित संवादात...