समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- विभूतिपुर। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक फतेहगंज के छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार ने पुरस्कृत किया। इस परीक्षा में विद्यालय के छात्र हर्ष राज ने विद्यालय में सर्वाधिक 129 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अंकित कुमार 110 अंक लाकर दूसरा स्थान, शिवानी 109 अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...