सफल ऑपरेशन के बाद स्वस्थ हो लौटा घर
सहरसा, जून 9 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि।नवहट्टा निवासी चांद बाबू, जो जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित था, का बाल हृदय योजना के 99वें बैच के अंतर्गत चयन किया गया। योजना के तहत उसे बेहतर उपचार के लिए अहमदाबाद भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उसकी सफल हृदय शल्य चिकित्सा की गई। समय पर मिले उपचार से बच्चे के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ और उसे नया जीवन मिला। सफल ऑपरेशन के बाद स्वस्थ होकर लौटा घर: हृदय शल्य चिकित्सा के उपरांत चांद बाबू पूर्णतः स्वस्थ होकर 05 जून को अहमदाबाद से रेलमार्ग द्वारा पटना पहुंचा। इसके बाद उसे 102 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से सुरक्षित रूप से सहरसा लाया गया। बच्चे की सकुशल घर वापसी से परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
जरूरतमंद बच्चों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.