रांची, फरवरी 10 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा (वर्ष 2023) के सभी सफल अभ्यर्थियों के अंक और सभी श्रेणी के कट ऑफ मार्क्स अपलोड करने का निर्देश दिया है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने मंगलवार को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को अपनी वेबसाइट पर अंक अपलोड करने का निर्देश दिया है। राम प्रसाद की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह निर्देश दिया। प्रार्थी राम प्रसाद ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि आचार्य नियुक्ति परीक्षा में उनके दस्तावेज का सत्यापन किया गया था, लेकिन अब तक रिजल्ट का प्रकाशन नहीं किया गया है। उन्हें पता नहीं चल पा रहा है कि कितने अंक आए हैं और मेधा सूची के लिए जेएसएससी ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए क्या कट ऑफ मार्क्स तय किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.