मऊ, मई 5 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2021 के सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के परीक्षणों बाद अभ्यर्थी का नाम संबंधित प्रबंधाधिकरण को नियुक्ति के लिए भेजा जाएगा। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने दी। बताया कि चयन सूची में जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में नियुक्ति के लिए सहायक अध्यापक के पद के लिए विषयवार हिंदी-01, अंग्रेजी-02, गणित/विज्ञान-12, सामाजिक विज्ञान-03 और संस्कृत-02 का चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक / प्रशिक्षण अभिलेख और आवेदन पत्र में अंकित किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र की दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियों सहित मूल अभिलेखों के साथ 07 मई 2026 को सुबह 11 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.