देवरिया, दिसम्बर 16 -- बरहज, हिंस। सफला एकादशी के अवसर पर सोमवार को सरयू तट स्थित पुरेन्द्रनाथ महादेव मंदिर में बाबा का भव्य श्रृंगार हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित अमरनाथ जी और लालू पांडेय की देखरेख में श्रृंगार के पूर्व जन कल्याण हेतु जलाभिषेक हुआ। भजन कीर्तन हुआ, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने प्रभु का जयकारा लगाया। हर हर महादेव के जयघोष से सरयू तट गुंजायमान हो उठा। इस आयोजन में राजन जायसवाल, मन्नू बाबा,सुनील जायसवाल, राजकुमार, सुनीता देवी, किरण, प्रज्ञा आदि का प्रमुख योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.