अमरोहा, दिसम्बर 17 -- श्रीगिरिराज जी सेवा समिति की संयोजन में पौष मास कृष्ण पक्ष सफला एकादशी पर मंगलवार को हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष वेद प्रकाश भार्गव ने एकादशी के महत्व पर प्रकाश डाला। पंकज वर्मा बाबी, रवि रस्तोगी, उमेश दीक्षित, प्रदीप, सिमी मेहंदीरता, नीतू, अंकित ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान विजय, नीरज माहेश्वरी, अशोक अग्रवाल, संजय गुप्ता, प्रेम अग्रवाल, संदीप, अरुण, दिलीप, अनमोल, सौरभ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.