कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में एक विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला में विभाग के पूर्व छात्र दीपक अग्रवाल (उद्योगपति एवं पूर्व सचिव, रोटरी क्लब ऑफ कानपुर) ने कहा कि सफलता हमेशा संसाधनों या परिस्थितियों से नहीं, बल्कि सही सोच से शुरू मिलती है। जब हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक होता है, तब हम कठिन परिस्थितियों में भी अवसर खोज लेते हैं। सकारात्मक मानसिकता हमें चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देती है और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। इसलिए जीवन में आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले अपने विचारों को सकारात्मक बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक खराब घड़ी भी दिन में दो बार सही समय बताती है। इसका आशय है कि हर व्यक्ति में कोई न कोई विशेषता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.