गोरखपुर, जुलाई 24 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) के वाणिज्य विभाग और इन्क्यूबेशन सेल की ओर से गुरुवार को महायोगी श्री गुरुगोरक्षनाथ शोधपीठ में समस्याओं से संभावनाओं तक : एआई युग में उद्यमिता एवं नवाचार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन में कॉर्नरस्टोन वेंचर्स और सिडबी (एसआईडीबीआई) का विशेष सहयोग रहा। इसमें विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित नवाचार और स्टार्टअप की संभावनाओं के बारे में बताया गया। इससे पहले प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के रूप में अतुल सराफ को कार्यभार ग्रहण कराया गया। अतुल सराफ ने कहा कि सफलता संसाधनों की अधिकता से नहीं, बल्कि उपलब्ध अवसरों के बेहतर उपयोग से मिलती है। उन्होंने एआई के उपयोग के बारे में कहा कि इसका इस्तेमाल कॉमर्स में भी लोग कर रहे हैं। सही इस्तेमाल ...