सफलता मिलने पर छात्राएं सम्मानित
बेगुसराय, जून 20 -- बेगूसराय। लोहियानगर स्थित बाइट कंप्यूटर्स ट्रेनिंग सेंटर के सभागार में शनिवार को रिलायंस मेट्रो कंपनी में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नवचयनित रत्न प्रिया और जूही को सम्मानित किया गया। जूही ने बताया कि यहां पढ़ाई के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर में काम करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को रोजगार का अवसर मिलता है। रतन प्रिया ने कहा कि आप मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी। मौके पर संस्थान के निदेशक संजय कुमार, उपनिदेशक प्रथम परमार, प्रशिक्षक खुशी, नमिता, नेहा, प्रवीण समेत दर्जनों छात्र उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.