सफलता पाने के लिए अच्छा इंसान होना भी जरुरी
बरेली, जून 3 -- क्लासिक लॉ कॉलेज में अधिवक्ता परिवारों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन ने कहा कि प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों का आदर्श बनना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल कर्तव्यनिष्ठ होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना भी आवश्यक है। कॉलेज के सचिव एवं शिरीष मेहरोत्रा, एमजेपीआरयू के विधि विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह, प्राचार्य डॉ. आदित्य चतुर्वेदी, उप-प्राचार्य हसन रजा खान व प्रोफेसर डॉ. रोहित मेहरोत्रा थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.