भदोही, फरवरी 9 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार से पांच दिनी रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीना सिंह ने ध्वज शिष्टाचार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रेंजर्स प्रशिक्षक नागेश प्रजापति एवं कविता प्रजापति ने प्रतिभागियों को टोली का निर्माण, स्काउटिंग का इतिहास, ध्वज शिष्टाचार एवं विभिन्न प्रकार के रेंजर्स गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के बारे विस्तारपूर्व बताया। प्राचार्य डा. रीना सिंह ने रेंजर्स शिविर में प्रतिभाग कर रही सभी छात्राओं से कहा कि रेंजर्स केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण की भावना का जीवंत माध्यम है। आंदोलन छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता, सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों को सशक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.