सफलता को अनुशासन और धैर्य जरूरी : सूरज
आजमगढ़, अगस्त 28 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेचक सिलाट विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद 'युवा संवाद' का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की खेलों में रुचि, उनकी चुनौतियों, प्रशिक्षण से जुड़ी आवश्यकताओं तथा भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने खेलों में सफलता, प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं की तैयारी तथा खेलों में कैरियर की संभावनाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.