कौशाम्बी, मार्च 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन) के दिशा निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी की ओर से वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओं के भ्रमण व अध्ययन कार्यक्रम अंतर्गत भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ट्रिपल आईटी प्रयागराज में विद्यार्थियों के भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को डीओईओएस राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।भ्रमण बस में जिले के 12 विद्यालयों के 114 छात्र-छात्राओं एवं 15 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) में बच्चो को एडवांस भौतिकी प्रयोगशाला एवं रोबोटिक लैब का भ्रमण एवं अध्ययन कराया गया। भौतिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अखिलेश तिवारी एवं संस्थान के रिसर्च स्कॉलर्स द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.