जहानाबाद, जून 7 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर में सम्मान समारोह आयोजित कर बिहार पुलिस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से सफलता पाने वाले 40 छात्रों को टोपी और माला देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक रोशन कुमार ने कहा कि आज के समय में किसी भी क्षेत्र में सफलता पाना एक चुनौती है। सफलता के लिए मेहनत के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष कमलेश शर्मा, शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सफलता के लिए मेहनत के अलावा दूसरा रास्ता नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...