आगरा, जनवरी 29 -- शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के एचआर कनेक्ट क्लब ने राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में "स्मार्ट माइंड्स, स्ट्रॉन्ग इमोशन्स: द पावर ऑफ इमोशनल इंटेलिजेंस" विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के लक्ष्यों के अनुरूप आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डावर फुटवियर के एचआर हेड राजीव मिश्रा ने छात्रों को बताया कि कॉर्पोरेट जगत में सफलता के लिए भावनात्मक संतुलन और स्ट्रेस मैनेजमेंट अनिवार्य है। यूनिवर्सिटी की वाइस-चांसलर प्रो. जयंती रंजन ने मानसिक स्वास्थ्य को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया। कार्यक्रम का नेतृत्व डीन प्रो. साकेत जेसवानी ने किया। चांसलर पीके गुप्ता और प्रो-चांसलर वाईके गुप्ता ने आयोजन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.