जौनपुर, मार्च 29 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली में उभरते मुद्दे तथा चुनौतियां विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन रविवार को आर्यभट्ट सभागार में हुआ। इस दौरान प्रबंधन, नेतृत्व, डिजिटल अर्थव्यवस्था और कौशल विकास पर चर्चा हुई। समापन सत्र में केके विश्वविद्यालय नालंदा की कुलपति प्रो. रुम्की बनर्जी ने कहा कि वैश्विक कॉर्पोरेट जगत अब डिग्री-फर्स्ट से आगे बढ़कर स्किल-फर्स्ट इकोनॉमी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बावजूद मानवीय संवेदना और रचनात्मक सोच को आवश्यक बताया। संगोष्ठी के अन्य सत्रों में मानव संसाधन प्रबंधन, कृषि व्यवसाय, ई-वाणिज्य और व्यावसायिक अर्थशास्त्र पर चर्चा हुई। डिग्री बनाम कौशल: प्रतिभा की दौड़ विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की गई। संयोजक प्रो. अविनाश पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.