शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- शाहजहाँपुर, संवाददाता। एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग और बरेली कॉलेज, बरेली के वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में "वर्तमान भौतिकवादी युग में तनाव प्रबंधन" विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रो. भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा के अंकों को लेकर तनावग्रस्त न होने की सलाह दी। मुख्य अतिथि वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अनूप अग्रवाल ने कहा कि धन के पीछे भागना तनाव को बढ़ाता है और अमीर लोग गरीबों की अपेक्षा अधिक तनावग्रस्त रहते हैं। मुख्य वक्ता प्रो. ओमकार ने स्वस्थ्य और प्रसन्न रहने के लिए तनाव प्रबंधन की आवश्यकता बताई। प्रो. अनुराग अग्रवाल ने विषय स्थापना करते हुए कहा कि जीवन में उतने ...