शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग और बरेली कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को "वर्तमान भौतिकवादी युग में तनाव प्रबंधन" विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए बरेली कॉलेज के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए केवल अंक नहीं, बल्कि ज्ञान और व्यावहारिक कौशल भी जरूरी हैं। मुख्य अतिथि डॉ अनूप अग्रवाल ने कहा कि अत्यधिक धनलोलुपता तनाव को बढ़ाती है और स्थायी संतोष नहीं देती। मुख्य वक्ता डॉ ओमकार ने विद्यार्थियों को संतुलित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। डॉ अनुराग अग्रवाल ने विषय स्थापना करते हुए कहा कि भौतिक साधनों का सीमित उपयोग ही जीवन को संतुलित बनाता है। सेमिनार में चार तकनीकी सत्रों में 52 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। साथ ही "भौतिकवादी युग में तनाव प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.