देवघर, अप्रैल 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। रविवार को पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर दिल्ली डॉ. लक्ष्मण यादव ने डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय का भ्रमण किया। सबसे पहले उन्होंने पुस्तकालय के सामने स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद पुस्तकालय के सभी फ्लोर पर जाकर पुस्तकालय में पढ़ रहे सभी छात्र-छात्राओं को सफलता का गुरु सिखाया। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि जब मैं गांव में पढ़ता था तो दिल्ली जाने वाली ट्रेन को देखकर सपना देखता था कि मैं भी इसी ट्रेन से दिल्ली जाकर पढ़ूं। मेरा सपना साकार तब हुआ जब मैं दिल्ली विश्वविद्यालय में जाकर पढ़ा भी और वहां प्रोफेसर भी बना। इसलिए सफलता के लिए दृढ़ संकल्प जरूरी है। कहा कि डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय का नाम सुनता था और आज मैं खास कर देखने आया हूं। कहा कि इतने कम जगह में सुसज्जित एवं सु...