मेरठ, सितम्बर 3 -- मेरठ। सफलता केवल लक्ष्य हासिल करने का नाम नहीं है बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली भी इसके लिए जरूरी है। विद्यार्थी जीवन में यदि मन शांत और विचार सकारात्मक हों तो व्यक्ति अपने लक्ष्य पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर सकता है। विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य को स्पष्ट रखना और उसके प्रति निरंतर एकाग्र रहना सफलता की पहली सीढ़ी है। सुभारती विवि के शिक्षा विभाग में सफलता एवं जीवन की शांति के लिए मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य की भूमिका' विषय पर हुए ओरिएंटेशन प्रोग्राम में यह बात वेलनेस सेंटर अध्यक्ष डॉ.राहुल बंसल ने कही। डॉ.बंसल ने पुस्तक, प्राणायाम, परामर्श, परिश्रम और प्रार्थना का महत्व समझाते हुए कहा कि ज्ञान के लिए पुस्तक, मन एवं शरीर के संतुलन के लिए प्राणायाम, समस्याओं के समाधान के लिए उचित परामर्श, ल...