बिहारशरीफ, मई 24 -- सफलता केवल पढ़ाई से नहीं, मिलती है अच्छे संस्कार और इंसान बनने से बच्चे देश के भविष्य हैं, अपनी ऊर्जा और सोच से नए भारत का करें निर्माण स्टूडेंट्स फैलिसिटेशन प्रोग्राम में लगा मेधाओं का महाकुंभ नालंदा सहोदया क्लस्टर के 40 स्कूलों के 300 नौनिहाल सितारों को किया गया सम्मानित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत-संगीत से बच्चों ने बांधा समा शिक्षा महोत्सव में बच्चों का दिखा नया रंग और उमंग फोटो : नालंदा क्लस्टर : बिहारशरीफ मकनपुर आरपीएस में स्टूडेंट्स फेलिसिटेशन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि गोपाल लाल यादव, नालंदा सहोदया क्लस्टर के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सफलता केवल पढ़ाई से नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और इंसान बनने से मिलती है। लेकिन, जो बच्चें अच्छे अंक नहीं ला पाए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नही...