सफलता की ऊंचाइयों को छूते समय मानवीय मूल्यों व संस्कृति को याद रखें : : डॉ जेपी
बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग के स्नातक व परास्नातक छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर को उपहार देकर उन्हें विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय व विभागाध्यक्ष वाणिज्य डॉ एस के त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने कहा कि यह विदाई शिक्षा की इस लंबी यात्रा का अंत नहीं है, बल्कि आपके जीवन के एक नए और सबसे रोमांचक अध्याय की शुरुआत है। जैसे ही आप इस सुरक्षित परिसर से बाहर निकलकर दुनिया के विशाल कैनवास पर कदम रखेंगे, आपके सामने नई चुनौतियाँ और अनगिनत अवसर होंगे। मुझे पूरा विश्वास ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.