एटा, अगस्त 21 -- डीएम अरिवंद सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रदेश सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना है। समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रतिभावान एवं मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना है। आर्थिक संसाधनों के अभाव में कोई भी प्रतिभावान विद्यार्थी अपने सपनों को अधूरा न छोड़े, इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से निःशुल्क कोचिंग एवं अध्ययन सामग्री की व्यवस्था की गई है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वह पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी क्षमता का उपयोग करें। अभ्युदय योजना के तहत स...